पापा की राजदुलारी
घर में है यह सबको प्यारी
सारे जिद को करें पूरे
सबके दिल में करे बसेरे
फूलों की तरह मुस्काती
बगियों की तरह चमक जाती
वह है घर की राजदुलारी।।
क्यों ना हो मेरे सब शौक पूरे
मैं हूं घर की छोटी बिटिया
सबके दिल पर राज करू मैं
बड़े भाई की जिद्दी बहना
छोटे भाई की प्यारी दीदी
बड़ी दीदी कि मैं हूं दीदी
घर मे सब कहते है मुझको
तू नानी हैं ,तू दादी हैं
तू है तेरे से घर की रौनक लौट आईं
क्योंकि तू है
पापा की प्यारी राज दुलारी
स्व रचित कविता
मीना कुमारी
Author Archives: MEENA KUMARI
मां तू कहां है
हर वक्त मैं तुझे खोजता हूं
जब मैं स्कूल जाया करता था
तू प्यार से टिफिन बना देती थी
बिना बोले मेरे टिफिन में
तू एक और रोटी भर देती थी
मुझे दर्द होने से पहले
तुम वह दर्द जान लेती थी
हर वह बात मेरी
मेरे कहने के पहले ही समझ जाती थी
मैंने तुझे हर जगह पर खोजा
तुम नहीं मिल रही हैं मेरी मां
मुझे अभी रात में नींद नहीं आती है
रात को मेरे सपने में तू
हर दिन लोरी गा के सुलाती है
हर छोटे बड़े फैसलों में
तुम ही पहले याद आती है
तुम जो नहीं है मां
तेरी याद मुझे रोज सताती है
जब भी मैं दूसरों की मां को देखु
मुझे तेरी याद आती है
तू बड़े प्यार से
मेरे छोटे भाइयों को सुलाती थी
पापा की डांट से
हर रोज हमें बचाती थी
आज हमारे पापा
तुम्हारी तरह प्यार नहीं दे पाते हैं
तुम कहां है मां
मुझे तेरी याद सताती है
घुटनों के बल में गिर के रोज
ईश्वर से तुझे मांगा करता हूं
क्यों ऐसा दर्द दिया हमें
यह मैं रोज पूछा करता हूं
मां जब भी होती है घर में
एक आस सी जग जाती है मन में
जब भी मैं खेल के आता हूं बाहर से
तू मुझे कहीं नहीं दिखाई देती है
तेरी तस्वीर को हर दिन निहार के
मेरी हर दिन निकल जाती है
तू कहां है मां
मुझे तेरी याद सताती है
मैं अपना दर्द किसी से भी
बाट नहीं पाता हूं
हर वह बात मेरी
बिना कहे समझ जाती थी
क्या कहूं ओ मां ओ मां
अब यह दर्द सहा नहीं जाता है
हर एक दिन मुझे
तेरी याद बहुत ही सताती है।
स्वरचित कविता
मीना कुमारी