मां तू कहां है

हर वक्त मैं तुझे खोजता हूं
जब मैं स्कूल जाया करता था
तू प्यार से टिफिन बना देती थी
बिना बोले मेरे टिफिन में
तू एक और रोटी भर देती थी
मुझे दर्द होने से पहले
तुम वह दर्द जान लेती थी
हर वह बात मेरी
मेरे कहने के पहले ही समझ जाती थी
मैंने तुझे हर जगह पर खोजा
तुम नहीं मिल रही हैं मेरी मां
मुझे अभी रात में नींद नहीं आती है
रात को मेरे सपने में तू
हर दिन लोरी गा के सुलाती है
हर छोटे बड़े फैसलों में
तुम ही पहले याद आती है
तुम जो नहीं है मां
तेरी याद मुझे रोज सताती है
जब भी मैं दूसरों की मां को देखु
मुझे तेरी याद आती है
तू बड़े प्यार से
मेरे छोटे भाइयों को सुलाती थी
पापा की डांट से
हर रोज हमें बचाती थी
आज हमारे पापा
तुम्हारी तरह प्यार नहीं दे पाते हैं
तुम कहां है मां
मुझे तेरी याद सताती है
घुटनों के बल में गिर के रोज
ईश्वर से तुझे मांगा करता हूं
क्यों ऐसा दर्द दिया हमें
यह मैं रोज पूछा करता हूं
मां जब भी होती है घर में
एक आस सी जग जाती है मन में
जब भी मैं खेल के आता हूं बाहर से
तू मुझे कहीं नहीं दिखाई देती है
तेरी तस्वीर को हर दिन निहार के
मेरी हर दिन निकल जाती है
तू कहां है मां
मुझे तेरी याद सताती है
मैं अपना दर्द किसी से भी
बाट नहीं पाता हूं
हर वह बात मेरी
बिना कहे समझ जाती थी
क्या कहूं ओ मां ओ मां
अब यह दर्द सहा नहीं जाता है
हर एक दिन मुझे
तेरी याद बहुत ही सताती है।

स्वरचित कविता
मीना कुमारी

Leave a Comment